CM बनते ही कमलनाथ का बड़ा फैसला- किसानों की कर्जमाफी फाइल पर किए दस्‍तखत

  1. Home
  2. Country

CM बनते ही कमलनाथ का बड़ा फैसला- किसानों की कर्जमाफी फाइल पर किए दस्‍तखत

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादे पर अमल करते हुए किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। मध्य सरकार के इस फैसले से किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ होगा। इससे प्रदेश के 40 लाख किसानों को


भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालते ही कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादे पर अमल करते हुए किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्‍तखत कर दिए हैं।

मध्य सरकार के इस फैसले से किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ होगा। इससे प्रदेश के 40 लाख किसानों को फायदा होगा। खास बात यह है कि कर्जमाफी का मौजूदा और डिफाल्टर किसानों को भी फायदा होगा। सहकारी के साथ ही राष्ट्रीय बैंकों से भी इस बारे में चर्चा की गई है।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार बनने के 10 दिन के अंदर कर्ज माफ कर दिया जाएगा। कमलनाथ ने भी कहा था कि सरकार बनते ही सबसे पहला कदम कर्जामाफी के लिए उठाया जाएगा।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे