‘योग’ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं: मुख्यमंत्री

  1. Home
  2. Dehradun

‘योग’ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं: मुख्यमंत्री

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे ’योग’ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें। उन्होंने कहा कि ‘योग’ भारतीय


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे ’योग’ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें। उन्होंने कहा कि ‘योग’ भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा जीवन शैली का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्थक प्रयासों से योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। आज समूचा विश्व योग को अपनाने की दिशा में अग्रसर है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि ‘योग’ शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवन हेतु प्रेरित करता है। योग हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करके सहज जीवन जीने की शक्ति प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि प्रत्येक दिन योग के लिए समय अवश्य निकाला जाए। एक बेहतर दुनिया के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के निरोग होने से ही एक स्वस्थ उत्तराखंड और भारत का निर्माण हो सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे