खड़गे के विवादित बोल- …तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे ?

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

खड़गे के विवादित बोल- …तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे ?

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दे डाला। कर्नाटक के चिंचोली में रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ‘यहां बैठे लोग इस देश का भविष्य लिखने जा रहे हैं। सुभाष और हमारा


खड़गे के विवादित बोल- …तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे ?

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दे डाला।

कर्नाटक के चिंचोली में रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ‘यहां बैठे लोग इस देश का भविष्य लिखने जा रहे हैं। सुभाष और हमारा भविष्य आपके हाथों में है, उनके (बीजेपी-मोदी) के हाथ में नहीं है।’

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘जहां भी वह (मोदी) जाते हैं, कहते हैं कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। क्या आपमें से कोई भी इसे मानता है? अगर हमें 40 से ज्यादा सीटें मिल गयीं तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे?’

खड़गे के विवादित बोल- …तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे ?

हालांकि ऐसा नहीं है कि खड़गे ने पहली बार पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। इससे पहले खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की थी। खड़गे ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, ‘पीएम मोदी इस देश में वैसी ही तानाशाही लाने की कोशिश कर रहे हैं जैसी तानाशाही हिटलर ने जर्मनी में की थी, आज मोदीजी भी हिंदुस्तान में ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं। संविधान खतरे में है और हमें इसे तबाह करने की बीजेपी की कोशिश से लड़ने की जरूरत है

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे