संसद भवन के पास व्हील चेयर पर मिला शव, मुख्यमंत्री को लिखी थी चिट्ठी

  1. Home
  2. Country

संसद भवन के पास व्हील चेयर पर मिला शव, मुख्यमंत्री को लिखी थी चिट्ठी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां संसद भवन से महज 2.5 किमी दूर स्थित आंध्र भवन के पास एक दिव्यांग ने रविवार रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली। शव सोमवार सुबह व्हील चेयर पर बैठी हुई अवस्था में मिला। पास में जहर की शीशी मिली। मौके


संसद भवन के पास व्हील चेयर पर मिला शव, मुख्यमंत्री को लिखी थी चिट्ठी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट)  दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां संसद भवन से महज 2.5 किमी दूर स्थित आंध्र भवन के पास एक दिव्यांग ने रविवार रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली। शव सोमवार सुबह व्हील चेयर पर बैठी हुई अवस्था में मिला। पास में जहर की शीशी मिली।

मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। एक पेज का सुसाइड नोट तेलगू भाषा में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम लिखा गया है। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात लिखी है। साथ ही मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की भी अपील की गई है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों को जहर की शीशी व्हील चेयर के पास मिली। सुसाइड नोट में दवाला अर्जुन राव ने लिखा है कि वर्ष 2002 में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद आर्थिक तंगी का शिकार होने लगा। उसका परिवार भी गरीब है। इस कारण वह परेशान होने लगा।

संसद भवन के पास व्हील चेयर पर मिला शव, मुख्यमंत्री को लिखी थी चिट्ठी

मृतक ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक मदद करने की अपील की है। पुलिस इस की जांच कर रही है कि अर्जुन कहां रहता था, दिल्ली कब आया था और आंध्रप्रदेश भवन कब पहुंचा। अर्जुन की व्हील चेयर से उसके इलाज के कागजात मिले हैं। वह आंध्रप्रदेश में इलाज करवा रहा था। नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट में पूरा पता नहीं लिखा है। सिर्फ जिले का नाम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल में रखवा दिया और परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के आत्महत्या कर लेने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे