देर रात ATM से पैसे निकलने गई लड़की से युवक ने की घिनौनी हरकत, लड़की ने बनाया Video

  1. Home
  2. Uttarakhand

देर रात ATM से पैसे निकलने गई लड़की से युवक ने की घिनौनी हरकत, लड़की ने बनाया Video

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मुंबई में लड़की के साथ एक शख्स ने एटीएम रूम के भीतर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की एक म्यूजिक शो से अपने घर लौट रही थी। रात को करीब ढाई बजे घर के पास पहुंचने पर वह ऑटोवाले को किराए का पैसा देने के लिए


देर रात ATM से पैसे निकलने गई लड़की से युवक ने की घिनौनी हरकत, लड़की ने बनाया Video

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मुंबई में लड़की के साथ एक शख्स ने एटीएम रूम के भीतर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की एक म्यूजिक शो से अपने घर लौट रही थी। रात को करीब ढाई बजे घर के पास पहुंचने पर वह ऑटोवाले को किराए का पैसा देने के लिए एटीएम गई थी।

लड़की के अनुसार देर रात मुलुंद में किसी वजह से एसबीआई के एटीएम से लड़की को पैसे नहीं मिले। तभी एटीएम में एक शख्स आया और मदद की पेशकश की। उसने कहा कि वह ऑटोवाले को पैसे देने में मदद कर सकता है, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया।

बाहर निकलने पर लड़की और ऑटोवाले की बहस हो गई कि वह अब पैसे कैसे देगी। तभी पास से गुजर रही पुलिस वैन रुकी तो लड़की ने उन्हें अपनी स्थिति बताई। इसके बाद लड़की दोबारा एटीएम में पैसे निकालने की कोशिश की।

देर रात ATM से पैसे निकलने गई लड़की से युवक ने की घिनौनी हरकत, लड़की ने बनाया Video

दूसरी बार पैसे निकालने की कोशिश के दौरान वह शख्स फिर एटीएम में आया और लड़की के कंधे और जांघों को टच करते हुए कहा कि क्या उसे मदद की जरूरत है। लड़की तुरंत पीछे हटी और चिल्लाई।

तभी आरोपी ने लड़की को संबोधित करते हुए अपना प्राइवेट पार्ट जीन्स से बाहर निकाल लिया। लड़की घटना का वीडियो बनाना शुरू कर चुकी थी। लड़की के चिल्लाने पर आरोपी वहां से तेजी से भाग निकला।

लड़की भागते हुए पुलिस वालों के पास गई जिन्होंने पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। आरोपी की पहचान संदीप कुंभरकर के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे