शादी से 10 दिन पहले युवक ने अपने पूरे परिवार को दी दर्दनाक मौत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

  1. Home
  2. Country

शादी से 10 दिन पहले युवक ने अपने पूरे परिवार को दी दर्दनाक मौत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मोगा (उत्तराखंड पोस्ट) पंजाब के मोगा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर गांव नत्थू वाला गरबी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक ही घर से 6 लाशें मिली। यहां 28 साल के एक शख्स ने अपनी शादी से 10 दिन पहले पूरे परिवार


मोगा (उत्तराखंड पोस्ट) पंजाब के मोगा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर गांव नत्थू वाला गरबी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक ही घर से 6 लाशें मिली। यहां 28 साल के एक शख्स ने अपनी शादी से 10 दिन पहले पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने अपने ही परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस शख्स संदीप सिंहकी इसी 12 तारीख की शादी तय थी जिसके चलते वह अपनी बहन और भांजी को शुक्रवार को ही शहजादी गांव से अपने गांव लेकर आया था।

वह अपने किसी रिश्तेदार के पास जाकर उसका रिवाल्वर भी चोरी कर ले आया था। बीती रात 12 और 1 बजे के बीच पहले उसने अपने दादा-दादी, उसके बाद अपने मां-बाप व अंत में अपनी बहन और भांजी को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद शगुन वाले कपड़े डाल कर खुद को गोली मार ली। संदीप सिंह के हमले में उसका 80 साल का दादा बच गया जो क‍ इस वक्त फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहा है।

गांव वालों के अनुसार, संदीप सिंह ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा, जिसमें किसी पीर बाबा की जगह आती थी, बेचा था। उसे तब से यही लग रहा था कि अब उसे शाप लग गया है कि उसका वंश आगे नहीं बढेगा। इसी परेशानी के चलते उसने अपने परि‍वार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी को मारने वाले संदीप सिंह ने 19 पेजों का सुसाइड नोट लिखा है। संदीप सिंह का परिवार एक सम्पन्न परिवार था और संदीप के अकेले के हिस्से 22 किल्ले जमीन आती थी। हालांकि पुलिस ने तो इस हत्याओं के पीछे की कहानी सम्बन्धी कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे