बिजनेस क्लास यात्री ने छुआ एयरहोस्टेस का प्राइवेट पार्ट, मिली ये सजा

  1. Home
  2. Country

बिजनेस क्लास यात्री ने छुआ एयरहोस्टेस का प्राइवेट पार्ट, मिली ये सजा

सिंगापुर (उत्तराखंड पोस्ट) एक 34 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़छाड़ तीन सप्ताह की जेल की सजा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया में रह रहे शख्स ने सिंगापुर बेस्ड फ्लाइट की एयरहोस्टेस के साथ दुर्व्यवहार किया। एक रसद फर्म में काम करने वाले परांजपे निरंजन जयंत


सिंगापुर  (उत्तराखंड पोस्ट) एक 34 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़छाड़ तीन सप्ताह की जेल की सजा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया में रह रहे शख्स ने सिंगापुर बेस्ड फ्लाइट की एयरहोस्टेस के साथ दुर्व्यवहार किया। एक रसद फर्म में काम करने वाले परांजपे निरंजन जयंत के ऊपर सिंगापुर फ्लाइट अटेंडेंट के साथ छेड़छाड़ संबंधी दो आरोप लगे थे। जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया है।

Times Now Hindi की रिपोर्ट के अनुसार सिडनी से सिंगापुर की 8 घंटे की फ्लाइट के दौरान जयंत ने फ्लाइट एयरहोस्टेस से कई बार उसका नंबर मांगने की कोशिश की लेकिन उसने शख्स को नजरअंदाज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजनेस क्लास पैसेंजर ने फ्लाइट अटेंडेंट के शरीर को भी छुआ।

Demo Picture of Inside flight

उप सरकारी वकील जेम्स चेव ने इस बारे में कहा, ‘फ्लाइट के दौरान आरोपी कई बार फ्लाइट अटेंडेंट के पास गया और उसका नंबर मांगने की कोशिश की लेकिन पीड़िता ने इसे नजरअंदाज किया। इसके बाद बिजनेस क्लास यात्री ने महिला फ्लाइट अटेंडेंट के शरीर के प्राइवेट पार्ट को छुआ।’

पहले शख्स एयरहोस्टेस के पास पहुंचा और उससे बोला कि वह बहुत खूबसूरत है। इसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग से एक घंटे पहले भी शख्स ने महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने तुरंत सुपरवाइजर से इस बारे में शिकायत की और बाद में एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 की पुलिस पोस्ट पर भी इस बारे में शिकायत की।

सुनवाई के दौरान शख्स ने जज को बताया कि वह नशे में था और वह अपनी ड्रिंक को कंट्रोल नहीं कर सकता। उसने कोर्ट में अपने किए के लिए माफी भी मांगी। इस जुर्म के लिए अदालत उसे दो साल की सजा या भारी जुर्माना भी लगा सकती थी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे