उत्तराखंड | शहीद मेजर चित्रेश के पिता का दर्द, बोले- ऐसे कोई छोड़कर जाता है क्या?

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | शहीद मेजर चित्रेश के पिता का दर्द, बोले- ऐसे कोई छोड़कर जाता है क्या?

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान शहीद मेजर के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद मेजर के परिजनों को बेटे की शहाद पर गर्व तो है लेकिन वे अपने दिल के टुकड़े की जुदाई बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है।


उत्तराखंड | शहीद मेजर चित्रेश के पिता का दर्द, बोले- ऐसे कोई छोड़कर जाता है क्या?

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान शहीद मेजर के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

शहीद मेजर के परिजनों को बेटे की शहाद पर गर्व तो है लेकिन वे अपने दिल के टुकड़े की जुदाई बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है।

शहीद के पिता ने कहा कि सबकुछ ठीक चल रहा था। दोनों बेटे अपने पैरों पर खड़े हो गए थे। अपना कमा-खा रहे थे। किसी चीज की कमी नहीं थी। बस उसकी शादी बाकी रह गई थी। थोड़ा वक्त लग गया लेकिन सोनू ने मौका ही नहीं दिया। ऐसे कोई छोड़कर जाता है क्या?

रिश्तेदारों की तरफ इशारा करते हुए बोले, लो निकल गई बेटे की बरात। शादी की बरात तो नहीं निकली, लेकिन शहादत की बरात जरूर निकल गई।

उत्तराखंड | शहीद मेजर की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीडियो देख रो देंगे आप

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे