बलिदान दिवस | छोटी उम्र में आजादी के दीवाने देश पर कुर्बान हो गए

  1. Home
  2. Country

बलिदान दिवस | छोटी उम्र में आजादी के दीवाने देश पर कुर्बान हो गए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) 23 मार्च 1931 को आज ही के दिन तीन क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव औऱ राजगुरु को अंग्रेजी हुकुमत ने फांसी दी थी। तीनों ने हंसते-हंसते भारत मां के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपने प्रगतिशील और क्रांतिकारी विचारों से भारत के नौजवानों


बलिदान दिवस | छोटी उम्र में आजादी के दीवाने देश पर कुर्बान हो गए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) 23 मार्च 1931 को आज ही के दिन तीन क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव औऱ राजगुरु को अंग्रेजी हुकुमत ने फांसी दी थी। तीनों ने हंसते-हंसते भारत मां के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपने प्रगतिशील और क्रांतिकारी विचारों से भारत के नौजवानों में स्वतंत्रता के प्रति ऐसी दीवानगी पैदा कर दी कि अंग्रेज सरकार को डर लगने लगा था कि कहीं उन्हें यह देश छोड़कर भागना न पड़ जाए।

तीनों ने ब्रिटिश सरकार की नाक में इतना दम कर दिया था जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 24 मार्च 1931 को तीनों को एक साथ फांसी देने की सजा सुना दी गई। इनकी फांसी की बात सुनकर लोग इतने भड़क चुके थे कि उन्होंने भारी भीड़ के रूप में उस जेल को घेर लिया था।

अंग्रेज भयभीत थे कि कहीं विद्रोह न हो जाए। इसी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने एक दिन पहले यानी 23 मार्च 1931 की रात को ही भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी।

बलिदान दिवस | छोटी उम्र में आजादी के दीवाने देश पर कुर्बान हो गए

लाला लाजपतराय जी की मौत का बदला लेने के लिए 17 दिसम्बर 1928 को भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेज अफसर सांडर्स पर गोलियां चलाईं। हालांकि वे रक्तपात के पक्ष में नहीं थे लेकिन अंग्रेजों के अत्याचारों और मजदूर विरोधी नीतियों ने उनके भीतर आक्रोश भड़का दिया था। अंग्रेजों को यह जताने के लिए कि अब उनके अत्याचारों से तंग आकर पूरा भारत जाग उठा है, भगत सिंह ने केंद्रीय असैंबली में बम फैंकने की योजना बनाई। वह यह भी चाहते थे कि किसी भी तरह का खून-खराबा न हो।

इस काम के लिए उनके दल की सर्वसम्मति से भगत सिंह व बटुकेश्वर दत्त को इस काम के लिए चुना गया।  इस कार्यक्रम के अनुसार 8 अप्रैल 1929 को केंद्रीय असैम्बली में ऐसी जगह बम फैंके गए थे जहां कोई मौजूद नहीं था। भगत सिंह चाहते तो वहां से भाग सकते थे लेकिन उन्होंने वहीं अपनी गिरफ्तारी दी। ‘इंकलाब-जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए उन्होंने कई पर्चे हवा में उछाले ताकि लोगों तक उनका संदेश पहुंच सके। वह एक ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना चाहते थे जहां सभी संबंध समानता पर आधारित हों व हरेक को उसकी मेहनत का पूरा हक मिले।

छोटी उम्र में आजादी के दीवाने तीनों युवा अपने देश पर कुर्बान हो गए। आज भी ये तीनों युवा पीढ़ी के आदर्श हैं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु इन तीनों की शहादत को पूरा संसार सम्मान की नजर से देखता है और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे