उत्तराखंड | मामा ने छह साल की मासूम भांजी के साथ किया दुष्कर्म

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | मामा ने छह साल की मासूम भांजी के साथ किया दुष्कर्म

काशीपुर (उत्तराखंड पोस्ट) एक हैवान मामा का छह साल की मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक थाना आइटीआइ क्षेत्र निवासी युवती का आरोपी अंकुर ममेरा भाई है। अंकुर


उत्तराखंड  | मामा ने छह साल की मासूम भांजी के साथ किया दुष्कर्म

काशीपुर (उत्तराखंड पोस्ट) एक हैवान मामा का छह साल की मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना आइटीआइ क्षेत्र निवासी युवती का आरोपी अंकुर ममेरा भाई है। अंकुर और उसका भाई फुफेरी बहन के घर आए थे। जहां पर उन्होंने शराब पी थी। इस दौरान फुफेरी बहन की बेटी बाहर खेल रही थी।आरोपी मामा बच्ची को चीज दिलाने के बहाने खोखरा मंदिर ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मामा बच्ची को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।उत्तराखंड  | मामा ने छह साल की मासूम भांजी के साथ किया दुष्कर्म

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। एसओ आईटीआई कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने के सबूत मिले हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे