प्रोफेसर ने बोर्ड पर छात्राओं को दी प्यार की क्लास, समझाए अनोखे फॉर्मूले, बना वीड‍ियो और हो गए सस्पेंड

  1. Home
  2. Country

प्रोफेसर ने बोर्ड पर छात्राओं को दी प्यार की क्लास, समझाए अनोखे फॉर्मूले, बना वीड‍ियो और हो गए सस्पेंड

करनाल (उत्तराखंड पोस्ट) हरियाणा के करनाल के एक प्रोफेसर सुर्खियों में है। दरअसल, प्रोफेसर ने बच्चों को मैथ सिखाने के चक्कर में ऐसे फॉरमुले बता दिए कि उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। असिस्टेंट प्रोफेसर ने प्यार की अलग-अलग स्टेजों को मैथ के फॉर्मूले के माध्यम से कॉलेज की छात्राओं को समझाया तो


प्रोफेसर ने बोर्ड पर छात्राओं को दी प्यार की क्लास, समझाए अनोखे फॉर्मूले, बना वीड‍ियो और हो गए सस्पेंड

करनाल (उत्तराखंड पोस्ट) हरियाणा के करनाल के एक प्रोफेसर सुर्खियों में है। दरअसल, प्रोफेसर ने बच्चों को मैथ सिखाने के चक्कर में ऐसे फॉरमुले बता दिए कि उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया।

असिस्टेंट प्रोफेसर ने प्यार की अलग-अलग स्टेजों को मैथ के फॉर्मूले के माध्यम से कॉलेज की छात्राओं को समझाया तो उनका सस्पेंशन का ऑर्डर भी ई-मेल से उनके पास भेज दिया गया। प्यार के फॉमूले को बोर्ड पर समझाने वाले मैथ के एक प्रोफेसर चरण सिंह को हायर एजुकेशन विभाग ने सस्पेंड कर दिया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर ने बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं को प्यार के फॉर्मूले उदाहरणों को बोर्ड पर लिखकर समझाए थे। छात्राएं भी इस मामले में कम नहीं थी। छात्राओं ने इस पूरी ‘लव क्लास’ का वीडियो बना लिया था। प्रोफेसर ने तीन फॉर्मूले बोर्ड पर लिखकर प्यार की परिभाषा समझाई थी। इसमें कई तरह की बातें मिक्स थीं। लड़कियों ने वीडियो को माध्यम बनाकर इसकी शिकायत प्रिंसिपल को कर दी थी थी।

प्रोफेसर ने बोर्ड पर छात्राओं को दी प्यार की क्लास, समझाए अनोखे फॉर्मूले, बना वीड‍ियो और हो गए सस्पेंड

मामला हायर एजुकेशन विभाग में जाने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्राओं को प्यार के तीन फॉमूले बताए थे। इन फॉर्मूलों को बोर्ड पर लिखने के बाद इनके बारे में डिटेल में बताया था। इस बारे में उन्होंने छात्राओं से कई बातें पूछीं तो कुछ छात्राओं ने उन्हें जवाब भी दिया था।

नीचे पढ़ें प्रोफेसर के प्यार के तीन फॉर्मूले –

  • पहला फॉर्मूला – क्लोजनेस-अट्रैक्शन= फ्रेंडशिप। इस टर्म को प्रोफेसर ने बड़ी गहराई से समझाया। इसे समझाने के लिए गणित के फॉर्मूलों को सहारा लिया।
  • दूसरा फॉर्मूला – क्लोजनेस + अट्रैक्शन = रोमांटिक लव। इसमें टीचर ने समझाया कि क्लोजनेस और अट्रैक्शन का माइनस फॉर्मूला फ्रेंडशिप होता है तो वहीं प्लस होने पर ये रोमांटिक प्यार में बदल जाता है।
  • तीसरा फॉर्मूला – क्लोजनेस + अट्रैक्शन = रोमांट‍िक लव। इसमें टीचर ने समझाया क‍ि क्लोजनेस और अट्रैक्शन का माइनस फॉर्मूला फ्रेंडश‍िप होता है तो वहीं प्लस होने पर ये रोमांट‍िक प्यार में बदल जाता है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter।com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे