बड़ी खुशखबरी | सरकारी अस्पतालों में महंगा नही होगा इलाज, पुरानी दरें बहाल करने का आदेश जारी

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी खुशखबरी | सरकारी अस्पतालों में महंगा नही होगा इलाज, पुरानी दरें बहाल करने का आदेश जारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, त्रिवेंद्र सरकार ने सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगे करने के अपने फैसले को वापस लेते हुए यूजर चार्ज की नई दरों पर रोक लगा दी है। अब सभी अस्पतालों को पुरानी दरों को बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं। अब सरकारी अस्पतालों में


बड़ी खुशखबरी | सरकारी अस्पतालों में महंगा नही होगा इलाज, पुरानी दरें बहाल करने का आदेश जारी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंडवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, त्रिवेंद्र सरकार ने सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगे करने के अपने फैसले को वापस लेते हुए यूजर चार्ज की नई दरों पर रोक लगा दी है। अब सभी अस्पतालों को पुरानी दरों को बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं।

अब सरकारी अस्पतालों में नौ साल पहले निर्धारित यूजर चार्ज की दरों पर मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। पुरानी दरें बहाल होने से गैर आयुष्मान कार्ड धारकों को सरकारी अस्पतालों में महंगे इलाज से राहत मिली है।

बता दें कि मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज की दरें बढ़ाने को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद शासन ने 17 सितंबर 2019 को शासनादेश जारी कर नई दरों को लागू कर दिया था। प्रदेशभर में इसके खिलाफ विरोध होने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूजर चार्ज की नई दरों को लागू करने के शासनादेश पर रोक लगाकर पुरानी दरों को बहाल करने के आदेश दिए हैं।

बड़ी खुशखबरी | सरकारी अस्पतालों में महंगा नही होगा इलाज, पुरानी दरें बहाल करने का आदेश जारी

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे