चमकी किस्मत | रातों रात करोड़पति बने दो मजदूर, मिले 2.55 करोड़ रुपये

  1. Home
  2. Uttarakhand

चमकी किस्मत | रातों रात करोड़पति बने दो मजदूर, मिले 2.55 करोड़ रुपये

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) साल 2018 के अंत में दो मजदूरों की किस्मत ऐसे बदली कि उनकी दुनिया ही बदल गई। जी हां दोनों मजदूर रातों रात करोड़पति बन गए है। दरअसल, हीरे की खान में काम करने वाले मोतीलाल और रघुवीर प्रजापति ने दो महीने पहले एक बड़ा सा हीरा निकाला था। शुक्रवार को


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) साल 2018 के अंत में दो मजदूरों की किस्मत ऐसे बदली कि उनकी दुनिया ही बदल गई। जी हां दोनों मजदूर रातों रात करोड़पति बन गए है। दरअसल, हीरे की खान में काम करने वाले मोतीलाल और रघुवीर प्रजापति ने दो महीने पहले एक बड़ा सा हीरा निकाला था। शुक्रवार को इस हीरे की नीलामी की गई, जिसमें उन्‍हें 2.55 करोड़ रुपये मिला।

नीलामी में यूपी के झांसी के एक जूलर राहुल जैन और बीएसपी नेता चरण सिंह ने मिलकर पन्‍ना में आयोजित नीलामी में 6 लाख रुपये प्रति कैरट के हिसाब से बोली लगाई जो सबसे ज्‍यादा रही। पन्‍ना के हीरा अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि 42.9 कैरट के इस हीरे के बदले 2.55 करोड़ रुपये मिला। बोली लगाने वाले ने 20 प्रतिशत धनराशि जमा की है और बाकी का पैसा हीरा मिलने के एक महीने के अंदर वे जमा करेंगे।

बता दें कि 12 प्रतिशत रॉयल्‍टी और अन्‍य टैक्‍स काटकर बाकी का पैसा प्रजापति के खाते में जमा किया जाएगा। इस तरह दोनों मजदूर 2.30 करोड़ रुपये की धनराशि को आपस में साझा करेंगे। इन मजदूरों का भाग्‍य उस समय चमका जब उन्‍होंने 9 अक्‍टूबर को पन्‍ना के अब तक के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा हीरा खदान से निकाला।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे