एक अनार सौ बीमार | जानिए और किन विधायकों को मिलेगा मंत्री पद ?

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

एक अनार सौ बीमार | जानिए और किन विधायकों को मिलेगा मंत्री पद ?

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ सात कैबिनेट मंत्रियों और दो राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। त्रिवेंद्र की टीम में नियमों के अनुसार मंत्री पद की सिर्फ दो ही बर्थ खाली हैं लेकिन मंत्री पद के दावेदारों की लाइन लंबी है। ऐसे में अब मंत्री पद के लिए दावेदारों ने जोड़ तोड़ शुरु


एक अनार सौ बीमार | जानिए और किन विधायकों को मिलेगा मंत्री पद ?

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ सात कैबिनेट मंत्रियों और दो राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। त्रिवेंद्र की टीम में नियमों के अनुसार मंत्री पद की सिर्फ दो ही बर्थ खाली हैं लेकिन मंत्री पद के दावेदारों की लाइन लंबी है। ऐसे में अब मंत्री पद के लिए दावेदारों ने जोड़ तोड़ शुरु कर दी है।  अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

बता दें कि त्रिवेंद्र के साथ शपथ लेने वाले 9 मंत्रियों में पांच पुराने कांग्रेसी (सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य) है, जिसके चलते भाजपा के अनुभवी व कई बार चुनाव जीतकर आए विधायकों को त्रिवेंद्र की टीम में जगह नहीं मिल पाई है। अब बाकी बचे दो नाम कौन होंगे इसको लेकर कयासों का दौर जारी है, साथ ही जारी है अपनी सीट रिजर्व करने का सिलसिला भी।

एक अनार सौ बीमार | जानिए और किन विधायकों को मिलेगा मंत्री पद ?

त्रिवेंद्र के साथ ही भाजपा आलाकमान को मंत्रिमंडल विस्तार में खासी माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि दावेदार एक दर्जन से ज्यादा हैं, जिसमें से आधा दर्जन को मजबूत दावेदार हैं लेकिन बर्थ अब सिर्फ दो ही खाली हैं।

ये हैं मजबूत दावेदार | मुन्ना सिंह चौहान, हरबंश कपूर, बंशीधर भगत, हरभजन सिंह चीमा, खजानदास के साथ ही हरीश रावत को बड़ं अंतर से चुनाव हराने वाले यतीश्वरानंद, पूर्व सीएम खंडूरी की बेटी ऋतु भूषण खंडूरी को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

इसके साथ ही मंत्री पद की जोर आजमाईश में कई विधायक लगे हुए हैं, ऐसे में देखना रोचक होगा कि आखिर वो दो नाम कौन से होंगे जो त्रिवेंद्र रावत के मंत्रिमंडल में जगह बना पाएंगे। हालांकि इनमें भी दावा मुन्ना सिंह चौहान और हरभजन सिंह चीमा का मजबूत माना जा रहा है।

त्रिवेंद के साथ सात कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

उत्तराखंड में भाजपा सरकार में चार पुराने कांग्रेसी बने कैबिनेट मंत्री

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे