CM और विधायकों के फोन टेप करा रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

CM और विधायकों के फोन टेप करा रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

उत्तराखंड में राजनीतिक उथल पुथल के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगया है। पीसीसी चीफ ने कहा कि मोदी सरकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेसी विधायकों और पदाधिकारियों के फोन टेप करा रहा है। किशोर उपाध्याय ने आशंका जताई कि 28 मार्च को सरकार को बहुमत


CM और विधायकों के फोन टेप करा रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

CM और विधायकों के फोन टेप करा रही है मोदी सरकार: कांग्रेसउत्तराखंड में राजनीतिक उथल पुथल के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगया है। पीसीसी चीफ ने कहा कि मोदी सरकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेसी विधायकों और पदाधिकारियों के फोन टेप करा रहा है। किशोर उपाध्याय ने आशंका जताई कि 28 मार्च को सरकार को बहुमत साबित करना है, लेकिन इससे पहले भाजपा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के लिए कोई षडयंत्र रच सकती है। (पढ़ें-बर्खास्त हो रावत सरकार, हम साबित करेंगे बहुमत: BJP)

दंगे करा सकती है भाजपा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ये तक कह दिया कि कहीं उत्तराखंड में मुजफ्फरनगर और अयोध्या जैसी घटनाएं न दोहराई जाएं। उपाध्याय ने इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि वह सांप्रदायिक ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। (पढ़ें-गिरी गाज| विजय बहुगुणा का बेटा कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित) (पढ़ें-मुझ पर आरोप लगाने वाले पहले अपना गिरेबान में झांके: CM रावत)

साथ ही पीसीसी चीफ उपाध्याय ने दावा किया कि रावत सरकार को कोई खतरा नहीं है। सोमवार को हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप जड़ते हुए कहा कि जनता और मां गंगा उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 28 मार्च के बाद भाजपा को बेनकाब करने के लिए महासंकल्प यात्रा शुरू की जाएगी। एक सवाल के जवाब में किशोर ने कहा कि उन्होंने कभी भी पीडीएफ के मंत्रियों को हटाने की पैरवी नहीं की। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ 2017 के चुनाव के लिए कांग्रेस को अपनी रणनीति बनाने पर जोर दिया था। किशोर ने प्रदेश सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 28 मार्च तक का समय देने के लिए राज्यपाल का आभार भी जताया। (पढ़ें-मेरे लिए राज्य का हित पहले है, दबाव में झुकूंगा नहीं: हरीश रावत)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे