कायम है ‘मोदी मैजिक’, आज चुनाव हुए तो सबकी पसंद मोदी सरकार: सर्वे

  1. Home
  2. Country

कायम है ‘मोदी मैजिक’, आज चुनाव हुए तो सबकी पसंद मोदी सरकार: सर्वे

दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] एक सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो मोदी सरकार फिर से सत्ता में आ सकती है। एबीपी न्यूज के मुताबिक सर्वे 1 मई से 15 मई के बीच किया गया। इसके लिए 19 राज्यों की 146 विधानसभा सीटों की 584 पोलिंग के 11373 लोगों से बातचीत की गई है।


कायम है ‘मोदी मैजिक’, आज चुनाव हुए तो सबकी पसंद मोदी सरकार: सर्वे

दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] एक सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो मोदी सरकार फिर से सत्ता में आ सकती है। एबीपी न्यूज के मुताबिक सर्वे 1 मई से 15 मई के बीच किया गया। इसके लिए 19 राज्यों की 146 विधानसभा सीटों की 584 पोलिंग के 11373 लोगों से बातचीत की गई है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App 

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति के सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो एनडीए को 331 सीटें मिल सकती हैं जबकि 2014 में इसे 335 सीटें मिली थीं। यूपीए को 104 सीटों का अनुमान लगाया गया है जो 2014 से 44 ज्यादा है। अन्य के खाते में 108 सीटें आ सकती हैं जो 2014 के मुकाबले 40 कम है। एनडीए के वोट शेयर में 7 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति की सर्वे के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में एनडीए को 2014 से भी ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। इन राज्यों में लोकसभा की कुल 142 सीटें हैं। सर्वे में एनडीए को 71 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जो 2014 के मुकाबले 16 ज्यादा है। यूपीए को थोड़ा नुकसान हो सकता है और उसे 25 सीटें मिल सकती हैं। 2014 में यूपीए को 28 सीटें मिली थीं। अगर आज चुनाव हुए तो पूर्वी भारत में अन्य के खाते में 46 सीटें आ सकती हैं जो 2014 से 19 कम है। पूर्वी भारत में एनडीए के वोट शेयर में करीब 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

कायम है ‘मोदी मैजिक’, आज चुनाव हुए तो सबकी पसंद मोदी सरकार: सर्वे

सर्वे के मुताबिक पूर्वी भारत में भले ही एनडीए को फायदे मिलने का अनुमान है लेकिन बिहार और झारखंड में उसे कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। सर्वे के मुताबिक भ्रष्टाचार के आरोपों से लालू यादव को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचेगा। ओडिशा, बंगाल और असम में एनडीए को फायदा हो सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे