प्रियंका गांधी के आने से पहले मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगे “मोदी-मोदी” के नारे

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

प्रियंका गांधी के आने से पहले मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगे “मोदी-मोदी” के नारे

मिर्जापुर (उत्तराखंड पोस्ट) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी तीन दिवसीय गंगा यात्रा के दूसरे दिन मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचीं। इस दौरान मंदिर परिसर में चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। प्रियंका गांधी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने से पहले वहां मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी, हर घर मोदी, और प्रियंका गांधी


प्रियंका गांधी के आने से पहले मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगे “मोदी-मोदी” के नारे

मिर्जापुर (उत्तराखंड पोस्ट) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी तीन दिवसीय गंगा यात्रा के दूसरे दिन मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचीं। इस दौरान मंदिर परिसर में चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला।

प्रियंका गांधी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने से पहले वहां मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी, हर घर मोदी, और प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। दरअसल नारे लगाने वाले लोग मंदिर में दर्शन के लिए आए थे और प्रियंका गांधी के आने से पहले इनको सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोक दिया था, जिसके बाद लोग मोदी-मोदी, हर घर मोदी, और प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। कुछ ही देर में ये वीडियो वायरल हो गया।

नीचे लिंक पर क्लिक कर देखिए वीडियो- 

इसके कुछ देर बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंदिर पहुंची और मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की।

गंगा यात्रा के दौरान मां विंध्यवासिनी की शरण में पहुंची प्रियंका गांधी, देखिए वीडियो

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे