धैर्य रखें राम मंदिर जल्द बनेगा और राम जन्म भूमि स्थल पर ही बनेगा: भागवत

  1. Home
  2. Dehradun

धैर्य रखें राम मंदिर जल्द बनेगा और राम जन्म भूमि स्थल पर ही बनेगा: भागवत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड प्रवास पर देहरादून आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार शाम की पाली में देहरादून महानगर में चलने वाली संघ की शाखाओं के मुख्य शिक्षक और शाखा कार्यवाह स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। रात में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संघ कार्यालय पहुंचकर संघ


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड प्रवास पर देहरादून आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार शाम की पाली में देहरादून महानगर में चलने वाली संघ की शाखाओं के मुख्य शिक्षक और शाखा कार्यवाह स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। रात में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संघ कार्यालय पहुंचकर संघ प्रमुख मोहन भागवकत से मुलाकात की।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए भागवत ने कहा कि धैर्य रखें राम मंदिर जल्द बनेगा और राम जन्म भूमि स्थल पर ही बनेगा।

बता दें कि संघ प्रमुख डॉ. भागवत सोमवार रात देहरादून पहुंचे। आठ फरवरी तक के प्रवास कार्यक्रम के दौरान वह यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों के अलावा संघ के मुख्य शिक्षक स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे