खौफनाक | दूध पिला रही मां की गोद से 12 दिन के बच्चे को छीन ले गया बंदर, उतार दिया मौत के घाट

  1. Home
  2. Country

खौफनाक | दूध पिला रही मां की गोद से 12 दिन के बच्चे को छीन ले गया बंदर, उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) आगरा के रुनकता से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बंदर महिला से उसके 12 दिन के बेटे को छीनकर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के असार आघरा के रुनकता कस्बे के मोहल्ला कचहरा थोक में सोमवार रात करीब नौ बजे ऑटो


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) आगरा के रुनकता से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बंदर महिला से उसके 12 दिन के बेटे को छीनकर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के असार आघरा के रुनकता कस्बे के मोहल्ला कचहरा थोक में सोमवार रात करीब नौ बजे ऑटो चालक योगेश की पत्नी नेहा बच्चे को कमरे में दूध पिला रही थी। मेन गेट खुला था। कमरे का दरवाजा भी बंद नहीं था। तभी अचानक बंदर आया। नेहा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बंदर ने बच्चे पर झपट्टा मारा।

नेहा ने बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन बंदर घुड़की देते हुए आगे बढ़ा और बच्चा छीन ले गया। नेहा ने फिर से लाल को बचाने की कोशिश की लेकिन उसके सामने ही बंदर ने दांतों से बच्चे की गर्दन पर काटा और फूल से नाजुक बदन पर नुकीले नाखून गड़ा दिए। इसके बाद बंदर बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया।

नेहा की चीख सुनकर आए परिवार और मोहल्ले के लोग बंदर के पीछे भागे। थोड़ी देर बाद एक छत पर उसने बच्चे को छोड़ दिया लेकिन तब तक  बच्चे के सांसों की डोर टूट चुकी थी। हालांकि परिजन उसे सिकंदरा स्थित दो हॉस्पिटल में ले गए। दोनों जगह डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। नेहा और योगेश की शादी दो साल पहले ही हुई थी। सनी उनकी पहली संतान था।

उत्तराखंड | छठ पूजा पर कल रहेगी छुट्टी, त्रिवेंद्र सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

रिलीज हुआ विवादों में घिरी मूवी ‘केदारनाथ’ का ट्रेलर, देखिए वीडियो

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे