उत्तराखंड में कोरोना का विस्फोट, यहां-यहां 20 नए मामले आने से मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना का विस्फोट, यहां-यहां 20 नए मामले आने से मचा हड़कंप

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के सिलसिला क्या शुरु हुआ, प्रदेश में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली। चंपावत में 7 नए सामने आने के बाद अब आज 13 औऱ नए केस सामने आए हैं। इस तरह आज 20 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का


उत्तराखंड में कोरोना का विस्फोट, यहां-यहां 20 नए मामले आने से मचा हड़कंप

चंपावत (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के सिलसिला क्या शुरु हुआ, प्रदेश में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली।

चंपावत में 7 नए सामने आने के बाद अब आज 13 औऱ नए केस सामने आए हैं। इस तरह आज 20 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 173 तक पहुंच गया है।

चंपावत में 7 केस सामने आए हैं तो अल्मोड़ा और उत्तरकाशी जिले में 3-3, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में 2-2  औऱ हरिद्वार जिले में एक नया केस सामने आया है।

चिंता वाली बात ये है कि अब तक जिस चंपावत औऱ पिथौरागढ़ जिले में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया था, वहां कोरोना के 9 (चंपावत-3, पिथौरागढ-2) नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है।

शुक्रवार को सामने आए थे 7 नए केस | आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के कुल 7 नए मामले सामने आए थे। इनमें देहरादून जिले में 3 और हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले में 2-2 मामले सामने आए।

हरिद्वार जिले का एक शख्स हरिद्वार जिले के लक्सर का रहने वाला है जबकि दूसरा शख्स मुंबई से लौटा प्रवासी है। वहीं ऊधम सिंह नगर जिले के दोनों केस जसपुर इलाके के हैं।

उत्तराखंड कोरोना मीटर

  • उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या- 173
  • अब तक ठीक हुए मरीज- 56

नीचे जानिए शुक्रवार तक किस जिले में कितने कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।

  1. देहरादून-      56
  2. यूएसनगर-     31
  3. नैनीताल-      30
  4. हरिद्वार-       13
  5. उत्तरकाशी-   10
  6. चंपावत-      07
  7. टिहरी-        06
  8. बागेश्वर-       06
  9. पौड़ी-         04
  10. अल्मोड़ा-     07
  11. चमोली-      01
  12. रुद्रप्रयाग-   कोई केस नहीं
  13. पिथौरागढ़-  02

उत्तराखंड के इन दो जिलों में खतरा बढ़ा, कोरोना मामलों ने पकड़ी रफ्तार

 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे