जारी है बारिश का कहर, भूस्खलन से बंद हैं 100 से ज्यादा संपर्क मार्ग

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

जारी है बारिश का कहर, भूस्खलन से बंद हैं 100 से ज्यादा संपर्क मार्ग

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत में ही पहाड़ दरकने लगे हैं। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से करीब सौ से ज्यादा संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। बारिश औऱ भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित कुमाऊं मंडल हैं। अकेले कुमाऊं मंडल में 80 से ज्यादा संपर्क


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो]  उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत में ही पहाड़ दरकने लगे हैं। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से करीब सौ से ज्यादा संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। बारिश औऱ भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित कुमाऊं मंडल हैं। अकेले कुमाऊं मंडल में 80 से ज्यादा संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं तो वहीं गढ़वाल मंडल में भी 20 से ज्यादा संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं।

कुमाऊं में नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले बारिश और भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं तो वहीं गढ़वाल में टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली प्रभावित हैं। वही मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सो में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे