नवोदय स्कूल में 100 से ज्यादा बच्चे बीमार होने से मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

नवोदय स्कूल में 100 से ज्यादा बच्चे बीमार होने से मचा हड़कंप

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण स्थित नवोदय विद्यालय के सौ से अधिक बच्चों एकाएक बीमार हो गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने से स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार भिकियासैंण स्थित नवोदय विद्यालय में 286 बच्चे पढ़ रहे हैं। आवासीय विद्यालय होने के नाते बच्चे परिसर में ही रहते


अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण स्थित नवोदय विद्यालय के सौ से अधिक बच्चों एकाएक बीमार हो गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने से स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार भिकियासैंण स्थित नवोदय विद्यालय में 286 बच्चे पढ़ रहे हैं। आवासीय विद्यालय होने के नाते बच्चे परिसर में ही रहते भी हैं। विद्यालय प्रशासन के मुताबिक 23 जुलाई को कुछ बच्चों को बुखार हुआ था तो उन्हें दवा दी गई थी, लेकिन देखते ही देखते कई अन्य बच्चे भी बुखार की चपेट में आ गए। जब यह संख्या सौ पहुंच गई तो विद्यालय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने डॉक्टरों की टीम के साथ विद्यालय में बच्चों की जांच की।

इसके बाद रविवार को आनन-फानन में मुख्य चिकित्साधिकारी आरसी पंत कुछ डॉक्टरों के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों की जांच की। उन्होंने बताया कि बुखार की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका है कि बच्चे दूषित पानी पीने से बीमार हुए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे