इस साल रिकॉर्ड साढ़े चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

इस साल रिकॉर्ड साढ़े चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

केदारनाथ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इस वर्ष 4 लाख 71 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, जिनमें लगभग सात सौ विदेशी यात्री भी शामिल हैं। वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद से यात्रियों की संख्या कोई खास नहीं रही, लेकिन वर्ष 2016 में


इस साल रिकॉर्ड साढ़े चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

केदारनाथ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो]  केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं।  इस वर्ष 4 लाख 71 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, जिनमें लगभग सात सौ विदेशी यात्री भी शामिल हैं।

वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद से यात्रियों की संख्या कोई खास नहीं रही, लेकिन वर्ष 2016 में यात्रियों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया था। लेकिन इस बार ये आंकड़ा चार लाख तक पहुंच गया। यात्रा ठीक चलने से व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक दिखी।

उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी यात्र सीजन में यात्रियों की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। 1वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद से लग रहा था, कि अब चार धाम यात्र मार्गो पर रौनक लौटेगी। आपदा के बाद पिछले दो वर्ष तक यात्रियों की संख्या कोई खास नहीं रही, लेकिन वर्ष 2016 में यात्रियों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया था। बीती 3 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर पहले दिन 9 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। इसके बाद प्रतिदिन लगातार 10 से 12 हजार के बीच यात्री बाबा के दर्शनों को पहुंचने शुरू हो गए। यात्र के मई से जून माह दो सप्ताह तक यात्रियों की संख्या में अच्छी-खासी वृद्धि देखी गई। हालांकि बरसात शुरू होते ही यात्रियों का आंकड़ा काफी घट गया था। हवाई सेवा से भी बड़ी संख्या में यात्री भोले बाबा के दर्शन को पहुंचे। इनमें 700 के करीब विदेशी यात्री भी बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे। आपदा के बाद वर्ष 2014 की बात करें, तो इस वर्ष पूरे सीजन में 40 हजार 832 यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2015 में यात्रियों की यह संख्या बढ़कर एक लाख 54 हजार 430 पहुंची थी। इस वर्ष के आंकड़े से यही प्रतीत होता है कि धीरे-धीरे यात्र पटरी पर लौटती नजर आ रही है।केदारनाथ मंदिर से बाहर आने के बाद मंदिर की परिक्रमा करती बाबा केदार की उत्सव डोली ’ जागरणआपदा के बाद इस वर्ष यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस बार पूरे सीजन में यात्रियों का आंकड़ा 4 लाख 71 हजार से अधिक पहुंचा। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष यात्रियों की संख्या काफी बढोत्तरी देखने को मिली। 1अनिल शर्मा, कार्याधिकारी, बद्री-केदार मंदिर समिति ऊखीमठ

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे