थराली के पास खाई में गिरी मैक्स, मां- बच्चे की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

थराली के पास खाई में गिरी मैक्स, मां- बच्चे की दर्दनाक मौत

चमोली जिले के थराली के पास एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से मां और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मैक्स देहरादून से थराली की ओर जा रही थी। मींग गदेरे के पास काल जाबर स्थान पर चालक नियंत्रण खो बैठा


चमोली जिले के थराली के पास एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से मां और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार मैक्स देहरादून से थराली की ओर जा रही थी। मींग गदेरे के पास काल जाबर स्थान पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डूंगरी निवासी रामेश्वरी (32 वर्ष) और उसके पांच साल के बेटे हिमांशु की मौके पर हो गई।
दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस के साथ खाई से घायलों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू भी चलाया। सभी सात घायलों को नारायणबगड़ स्थित सामुयादिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे