उत्तराखंड में ‘फिल्म तकनीक प्रशिक्षण संस्थान’ खोलने की मांग

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड में ‘फिल्म तकनीक प्रशिक्षण संस्थान’ खोलने की मांग

मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ महेश शर्मा से राज्य में मौजूद अपार पर्यटन एवं सम्पन्न संस्कृति को नई राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। जोशी ने केंद्रीय मंत्री से सांस्कृतिक प्रदेश उत्तराखण्ड की सम्पन्न संस्कृति को


मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ महेश शर्मा से राज्य में मौजूद अपार पर्यटन एवं सम्पन्न संस्कृति को नई राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। जोशी ने केंद्रीय मंत्री से  सांस्कृतिक प्रदेश उत्तराखण्ड की सम्पन्न संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु कुमाऊंनी, गढ़वाली एंव जौनसारी लोकनृत्यों एवं वाद्ययंत्रों के संरक्षण हेतु इन्हें राष्ट्रीय धरोहरों की सूची में शामिल करने की मांग की। साथ ही फिल्म निर्माण सम्भावनाओं के माध्यम से राज्य की आर्थिकी को सुद्ढ़ करने तथा युवाओं के लिए रोजगार की व्यापक संभावनाएं सृजित करने के लिए उत्तराखण्ड राज्य को बॉलिवुड फिल्मों के शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने की भी मांग की।

जोशी ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इन तकनीकों का प्रशिक्षण देने वाले संस्थान ‘‘फिल्म तकनीक प्रशिक्षण संस्थान’’ खोलने पर विचार करने का भी अनुरोध किया। साथ ही  केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘‘सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुदान योजना’’ के तहत राज्य के सांस्कृतिक आयोजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की भी मांग की।

बीजेपी विधायक ने मसूरी क्षेत्र में स्थित संतला देवी एवं जार्ज एवरेस्ट जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए केन्द्रीय स्तर पर कार्यवाही करने का भी आनुरोध डॉ. महेश शर्मा से किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मां ने मसूरी विधायक गणेश जोशी को उनकी मांगों पर पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। शर्मा ने कहा कि यदि राज्य सरकार इस आशय के प्रस्ताव भेजती है तो केंद्र इस पर गंभीरता से गौर करेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे