मोदी को पीएम बनाने को बुलेट रानी ने चलाई 15000 किमी बाइक

  1. Home
  2. Country

मोदी को पीएम बनाने को बुलेट रानी ने चलाई 15000 किमी बाइक

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) इसी साल 15 जनवरी को राजलक्ष्मी ने कर्नाटक के बेंगलुरु से अकेले बाइक से बुलेट यात्रा की शुरूआत करके वह 10 राज्यों से 15000 किलोमीटर की बुलेट यात्रा कर रविवार को 62 दिन बाद दिल्ली पहुंचीं। राजलक्ष्मी जिन 10 राज्यों से बुलेट यात्रा कर दिल्ली आई हैं, उनमें कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल,


मोदी को पीएम बनाने को बुलेट रानी ने चलाई 15000 किमी बाइक

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) इसी साल 15 जनवरी को राजलक्ष्मी ने कर्नाटक के बेंगलुरु से अकेले बाइक से बुलेट यात्रा की शुरूआत करके वह 10 राज्यों से 15000 किलोमीटर की बुलेट यात्रा कर रविवार को 62 दिन बाद  दिल्ली पहुंचीं।

राजलक्ष्मी जिन 10 राज्यों से बुलेट यात्रा कर दिल्ली आई हैं, उनमें कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली शामिल हैं। राजलक्ष्मी कमर में बेल्ट बांधकर लोडर ट्रक खींचने का कारनामा कई राज्यों में कर चुकी हैं। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है. इससे पहले भी वह 10 दिन में 5 हजार किलोमीटर की यात्रा बुलेट से कर चुकी हैं।

राजलक्ष्मी ने कहा कि उनका मकसद है मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना। इस पूरी यात्रा के दौरान उनकी टीम ने ‘दिल से मोदी फिर से मोदी’ का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के समर्थन में ही वो अपनी पूरी यात्रा के दौरान लोगों से वोट देने की अपील करती रहीं। राजलक्ष्मी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर मोदी सरकार ने जितना काम किया, उतना आज तक किसी ने नहीं किया।

मोदी को पीएम बनाने को बुलेट रानी ने चलाई 15000 किमी बाइकराजलक्ष्मी ने बताया वो सिर्फ एक सामाजिक कार्यकर्ता हैंअपना एनजीओ चलाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। इसीलिए वह इस मुहिम के तहत मोदी की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा रही हैं।

उनकी टीम में उनके प‍िता भी शाम‍िल थे। इस यात्रा के साथ एक टेंपो-ट्रक भी चल रहा था ज‍िसमें उनके एनजीओ के 15-16 लोग रहते थे। इसके अलावा आगे और पीछे दो बाइक भी चलती थीं। राजलक्ष्मी ने कहा वह और उनकी टीम जिन जगहों पर रुकती थीं, होटल वाले पैसे नहीं लेते थे। रॉयल इनफील्ड वालों ने भी उन्हें सब जगह फ्री में सर्विस दी।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे