मशहूर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

  1. Home
  2. Dehradun

मशहूर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबियत बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार नेगी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेंद्र सिंह नेगी फिलहाल देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमआई में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड के मशहूर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबियत बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार नेगी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नरेंद्र सिंह नेगी फिलहाल देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमआई में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अस्पताल पहुंचकर नेगी का हाल जाना। रावत ने नेगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे