उन्नत उत्तराखंड बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत: मुख्यमंत्री

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उन्नत उत्तराखंड बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के पांखू में कुल 147 करोड़, 28 लाख, 46 हजार रू. की लागत के कुल 41 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री नेे जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में दोगुने विकास की दर पर


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के पांखू में कुल 147 करोड़, 28 लाख, 46 हजार रू. की लागत के कुल 41 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

साथ ही मुख्यमंत्री नेे जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में दोगुने विकास की दर पर लगातार उठ रहा है। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा गया है राज्य में जिससे निरन्तर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्नत उत्तराखण्ड बनाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। यहां के उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य  राज्य सरकार द्वारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी की गयी है महिलाओं तथा बुजुर्ग व्यक्तिओं के लिए योजना संचालित की गयी है। महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है, बेरोजगारों को स्थायी नौकरी विभागों में दी जा रही है। राज्य में इस वर्ष 1000 सड़कें बनाई जा रही है, गांवों को उत्पादन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। महिला स्वंय सहायता समूहों को विशेष सहयोग तथा बोनस सरकार दे रही है।

मुख्यमंत्री ने पांखू में अपने संबोधन के दौरान क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोषणाऐं की जिसमें इण्टर काॅलेज कार्की नगर का प्रान्तीकरण, रा0इ0का0 राई आगर का नाम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व0 प्रताप सिंह के नाम रखे जाने की घोषणा, पांखू से कोटगाड़ी मन्दिर तक सड़क का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किये जाने की घोषणा, बेरीनाग नगर पंचायत को आर्थिक धनराशि की मदद दी जायेगी, थल भट्टीगांव सड़क के सुधारीकरण की घोषणा, बार एसोसिएशन पिथौरागढ़ को पूर्व में की गयी घोषणा अनुरूप आर्थिक मदद दी जायेगी, बांसबगड़ से देहरादून तथा धरमघर से पांखू होते हुए पिथौरागढ़ तक रोडवेज की बस संचालित की जायेगी, थल-पांखू सड़कमार्ग की मरम्मत सुधारीकरण का कार्य शीघ्र किया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मुकेश पंत, अध्यक्ष जिला दुग्ध संघ पिथौरागढ़ विनोद कार्की द्वारा भी संबोधित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मां भगवती कोटगाड़ी मन्दिर के भी दर्शन किये

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे