उत्तराखंड | खेल-खेल में गयी जान, 13 साल की लड़की की जलकर मौत, तीन फरार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

उत्तराखंड | खेल-खेल में गयी जान, 13 साल की लड़की की जलकर मौत, तीन फरार

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां बीती देर रात एक वाहन में आग लगने से नेपाली मूल की 13 साल की लड़की की मौत हो गई। आग की घटना के बाद से तीन युवक घटना स्थल से फरार चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब


उत्तराखंड | खेल-खेल में गयी जान, 13 साल की लड़की की जलकर मौत, तीन फरार

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां बीती देर रात एक वाहन में आग लगने से नेपाली मूल की 13 साल की लड़की की मौत हो गई। आग की घटना के बाद से तीन युवक घटना स्थल से फरार चल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11 बजे  विकास भवन के पास नेपाली मूल के चार लड़के व एक लड़की ट्रेजरी कार्यालय उत्तरकाशी के पास अलाव जलाकर आग ताप रहे थे। यहां कई सालों से खराब पड़ी टाटा सूमो मैक्स खड़ी थी। तभी लड़कों के साथ खेल रही लड़की कुमारी शांति पुत्री मंगल सिंह निवासी चुंगी- बड़ेती, उम्र करीब 13 वर्ष के कपड़ों पर आग लग गई। कपड़ों पर आग लगने के साथ-साथ वाहन ने भी आग पकड़ ली।

गाड़ी पर लगी आग विकराल हो गई और आग में जलने से 13 साल की लड़की की मौत हो गई। घटना स्थल पर भीषण आग को देख तीन लड़के मौके से फरार हो गए। जबकि घटना स्थल पर किशोरी का सगा भाग भाई देवू उम्र आठ वर्ष रोता चिल्लाता रहा। इसके बाद ट्रेजरी सुरक्षा गार्ड ने पुलिस एवं फायर सर्विस को घटना की सूचना दी। मोके पर पहुंची फायर टीम ने वाहन पर लगी आग पर किसी तरह काबू किया। लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी।

उत्तराखंड | खेल-खेल में गयी जान, 13 साल की लड़की की जलकर मौत, तीन फरार
demo pic

घटना के बाददद पुलिस ने फरार तीन युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे