न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन

  1. Home
  2. Sports

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का आज ऑकलैंड में निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। क्रो काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके अंतिम समय में पूरा परिवार उनके साथ ही मौजूद था। मार्टिन क्रो न्यूज़ीलैंड के अब तक के बेहतरीन बल्लेबाजों में जाने जाते


ऑकलैंड। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का आज ऑकलैंड में निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। क्रो काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके अंतिम समय में पूरा परिवार उनके साथ ही मौजूद था। मार्टिन क्रो न्यूज़ीलैंड के अब तक के बेहतरीन बल्लेबाजों में जाने जाते थे। उनके नाम 77 टेस्ट मैचों में 45.36 की औसत से 5,444 रन दर्ज हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 17 शतक बनाए।

मार्टिन क्रो ने 16 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तान की। उनका सर्वाधिक स्कोर 299 रन था, जो उन्होंने वर्ष 1991 में वेलिंगटन में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। वर्ष 1985 में उन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। 1992 के विश्व कप में उन्हें प्लेयर अॉफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने नौ मैचों में 456 रन बनाए थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे