देहरादून में नव निर्वाचित मेयर गामा और पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

  1. Home
  2. Dehradun

देहरादून में नव निर्वाचित मेयर गामा और पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नगर निगम, देहरादून में नव निर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा के शपथग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने मेयर व पार्षदगणों को बधाई दी। आयुक्त गढ़वाल शैलेश बगोली ने नव निर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा को पद व गोपनीयता की शपथ


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नगर निगम, देहरादून में नव निर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा के शपथग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने मेयर व पार्षदगणों को बधाई दी।

आयुक्त गढ़वाल शैलेश बगोली ने नव निर्वाचित  महापौर सुनील उनियाल गामा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी वार्डो के पार्षदगणों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

देहरादून नगर निगम के महापौर व पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, गणेश जोशी, उमेश शर्मा ‘काऊ’, खजान दास, सहदेव सिंह पुण्डीर, एंग्लो इंडियन विधायक जार्ज आईवान ग्रेगरी मैन आदि उपस्थित थे।

 Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे