भीमताल डैम से रिसने लगा है पानी, स्थानीय लोगों में दहशत !

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

भीमताल डैम से रिसने लगा है पानी, स्थानीय लोगों में दहशत !

भीमताल (नैनीताल) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भीमताल के 137 वर्ष पुराने डैम से अचानक पानी रिसने लगा है। डैम से पानी का रिसाव होने से स्थानीय लोगों में में दहशत का माहौल है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस ओर सिंचाई विभाग का ध्यान खींचते हुए जल्द डैम की मरम्मत करने की मांग की है। हालांकि


भीमताल (नैनीताल) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भीमताल के 137 वर्ष पुराने डैम से अचानक पानी रिसने लगा है। डैम से पानी का रिसाव होने से स्थानीय लोगों में में दहशत का माहौल है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस ओर सिंचाई विभाग का ध्यान खींचते हुए जल्द डैम की मरम्मत करने की मांग की है।

हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो डैम से कई नहरें संचालित होती हैं। जिन स्थानों से पानी निकलने की बात की जा रही है, वह पत्थर से निर्मित दीवार है। इसमें चूने का प्रयोग किया गया है। सिंचाई विभाग का दावा है कि डैम में कोई खतरा नहीं है।

गौरतलब है कि पांच वर्ष पूर्व भी डैम से रिसाव शुरू हुआ था। उस समय सिंचाई विभाग ने मरम्मत करा कर इसे बंद कर दिया था।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे