भाजपा ने अभी तक किसी का टिकट तय नहीं किया है: अजय भट्ट

  1. Home
  2. Dehradun

भाजपा ने अभी तक किसी का टिकट तय नहीं किया है: अजय भट्ट

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर नेता अपनी अपनी जुगत में लगे हैं। कई नेता तो अपना टिकट पक्का होने तक का दावा कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने ये कहकर इन नेताओं के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने


भाजपा ने अभी तक किसी का टिकट तय नहीं किया है: अजय भट्ट

भाजपा ने अभी तक किसी का टिकट तय नहीं किया है: अजय भट्टउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर नेता अपनी अपनी जुगत में लगे हैं। कई नेता तो अपना टिकट पक्का होने तक का दावा कर रहे हैं।

ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने ये कहकर इन नेताओं के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अभी कोई टिकट तय नहीं किए हैं।

भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में टिकट तय करने की प्रक्रिया है, और इस पर पार्टी संसदीय बोर्ड निर्णय लेता है। लिहाजा अभी यह कहना कि कुछ टिकट तय कर दिए गए हैं ये  सच से बिल्कुल परे है। उन्होंने कहा कि टिकटों पर निर्णय उचित समय पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे