अब BJP के निलंबित विधायक को दल बदल निरोधी कानून के तहत नोटिस

  1. Home
  2. Dehradun

अब BJP के निलंबित विधायक को दल बदल निरोधी कानून के तहत नोटिस

कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के बाद अब उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल़ ने भाजपा के निलंबित विधायक भीषण लाल आर्य को दल बदल निरोधी कानून के तहत नोटिस जारी किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने आर्य से अप्रैल तक जवाब मांगा है। (पढ़ें-हरीश रावत सरकार के दौरान नियुक्त 300 दर्जाधारियों की छुट्टी) (पढ़ें-केन्द्र बताए बागियों के


कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के बाद अब उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल़ ने भाजपा के निलंबित विधायक भीषण लाल आर्य को दल बदल निरोधी कानून के तहत नोटिस जारी किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने आर्य से अप्रैल तक जवाब मांगा है। (पढ़ें-हरीश रावत सरकार के दौरान नियुक्त 300 दर्जाधारियों की छुट्टी) (पढ़ें-केन्द्र बताए बागियों के घर पर क्योें तैनात है CISF : हरीश रावत)

कांग्रेस से  गलबहियां कर रहे भाजपा के निलंबित विधायक भीमलाल आर्य की सदस्यता पर भी संकट मंडरा गया है। इस बाबत विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने उन्हे नोटिस भेजा है। (पढ़ें-कोश्यारी ने फिर दोहराया- अगर मौका मिलेगा तो बनाएंगे सरकार)

भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मदन कौशिक ने मंगलवार को दल बदल कानून के तहत भीमलाल की सदस्यता समाप्त करने की याचिका विधानसभा सचिव को सौंपी थी। भीमलाल पर 18 मार्च को सदन में पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने का आरोप है। (पढ़ें-BJP ना करे उत्तराखंड में सरकार बनाने की गलती : कांग्रेस)  (पढ़ें-BJP उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए तैयार : कोश्यारी)

गौरतलब है कि भाजपा के इस समय सदन में 28 सदस्य हैं। भीमलाल की सदस्यता समाप्त होती है तो भाजपा के सदस्यों की संख्या 27 रह जाएगी। वहीं कांग्रेस के नौ विधायकों की बगावत के बाद कांग्रेस के विधानसभा में 27 सदस्य हैं। (पढ़ें-उत्तराखंड के मौजूदा हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : निशंक) (पढ़ें-BJP के निलंबित विधायक भीम लाल को दल बदल निरोधी कानून के तहत नोटिस)

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सात दिन का नोटिस जारी करने के बाद 27 मार्च को कांग्रेस के नौ विधायकों की सदस्यता समाप्त करने का फैसला सुनाया था। फिलहाल ये  मामला नैनीताल हाईकोर्ट में लंबित है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे