पौड़ी बस हादसे के बाद फेरबदल, कमिश्नर गढ़वाल और DIG भी हटाए गए

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

पौड़ी बस हादसे के बाद फेरबदल, कमिश्नर गढ़वाल और DIG भी हटाए गए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) शासन द्वारा जनहित में आई.ए.एस. शैलेश बगोली को आयुक्त गढवाल मण्डल, पौड़ी गढवाल के पद पर तैनात किया है। यह जानकारी देते हुए अपर सचिव कार्मिक भूपाल सिंह मनराल ने बताया कि सचिव(प्रभारी) पर्यटन, घर्मस्व एवं पर्यटन, सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी देहरादून, आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पौड़ी गढवाल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) शासन द्वारा जनहित में आई.ए.एस. शैलेश बगोली को आयुक्त गढवाल मण्डल, पौड़ी गढवाल के पद पर तैनात किया है।

यह जानकारी देते हुए अपर सचिव कार्मिक भूपाल सिंह मनराल ने बताया कि सचिव(प्रभारी) पर्यटन, घर्मस्व एवं पर्यटन, सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी देहरादून, आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पौड़ी गढवाल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद दिलीप जावलकर को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पौड़ी गढवाल के पदभार से अवमुक्त किया गया है। जावलकर के शेष पदभार यथावत रहेंगे।

प्रमुख सचिव आनन्द बर्द्धन ने बताया कि अपर सचिव, गृह विभाग अजय रौतेला को पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र के पद पर तैनात किया गया है। पुष्पक ज्योति को पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र के पद से अवमुक्त करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, उत्तराखण्ड देहरादून में तैनात किया गया है।

48 मौतों का जिम्मेदार कौन ? घायल यात्री ने बताई हादसे की वजह

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलोभी कर सकते हैं)

पौड़ी बस हादसा | लापरवाही बरतने पर SO और ARTO निलंबित

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे