रोहित शेखर केस | पुलिस ने पत्नी अपूर्वा को हिरासत में लिया, मां ने लगाया था गंभीर आरोप

  1. Home
  2. Dehradun

रोहित शेखर केस | पुलिस ने पत्नी अपूर्वा को हिरासत में लिया, मां ने लगाया था गंभीर आरोप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रोहित शेखर तिवारी की मौत का खुलासा करने में पुलिस जुटी हुई है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा और दो घरेलू नौकरों को रविवार को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया है। कहा जा रहा है कि पुलिस रोहित तिवारी की हत्या के मामले में


रोहित शेखर केस | पुलिस ने पत्नी अपूर्वा को हिरासत में लिया, मां ने लगाया था गंभीर आरोप

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रोहित शेखर तिवारी की मौत का खुलासा करने में पुलिस जुटी हुई है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा और दो घरेलू नौकरों को रविवार को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया है। कहा जा रहा है कि पुलिस रोहित तिवारी की हत्या के मामले में अपूर्वा को मुख्य संदिग्ध मान रही है।

दिल्ली पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद रोहित तिवारी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट में बताया गया कि तिवारी की हत्या गला घोंटे जाने के कारण सांस रुकने से हुई है। माना जा रहा है कि हत्या से पहले उन्हें शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। बेसुध होने पर उनकी हत्या की गई। गुरुवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रोहित की गर्दन पर पांच उंगलियों के निशान मिले हैं। नाक और मुंह को भी भींचा गया। शायद इसलिए कि गला दबाते वक्त उनकी आवाज ना निकले और हत्या सुनिश्चित हो सके।

रोहित की पत्नी से हो रही पूछताछ पर उनकी मां उज्जवला तिवारी ने रविवार को आरोप लगाया कि अपूर्वा और उसके परिवार वालों की नजर रोहित की संपत्ति पर थी।

रोहित शेखर की मां का बड़ा आरोप- पैसे के लालची हैं अपूर्वा और परिवार, हड़पना चाहते थे संपत्ति

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtub.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे