CWG 2018 | शूटर तेजस्विनी ने रजत पदक पर साधा निशाना

  1. Home
  2. Sports

CWG 2018 | शूटर तेजस्विनी ने रजत पदक पर साधा निशाना

गोल्ड कोस्ट (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन शूटर तेजस्विनी सावंत ने दिन का पहला पदक दिलाया। उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया। तेजस्विनी 618.9 अंक के साथ दूसरे स्थान रहीं, जबकि सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे ने रिकॉर्ड 621.0 अंक हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। स्कॉटलैंड


CWG 2018 | शूटर तेजस्विनी ने रजत पदक पर साधा निशाना

गोल्ड कोस्ट (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन शूटर तेजस्विनी सावंत ने दिन का पहला पदक दिलाया। उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया।

तेजस्विनी 618.9 अंक के साथ दूसरे स्थान रहीं, जबकि सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे ने रिकॉर्ड 621.0 अंक हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। स्कॉटलैंड की सिओनेड (618.1) ने ब्रॉन्ज जीता। इसी स्पर्धा में भारत की अंजुम मौदगिल (602.2) 16वें नंबर पर रहीं।

CWG 2018 | शूटर तेजस्विनी ने रजत पदक पर साधा निशाना

वहीं गुरुवार को 4 में से 3 पहलवानों (सुशील कुमार, राहुल अवारे और बबीता कुमारी) ने फाइनल में जगह बनाते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्के कर लिये हैं जबकि एक के हिस्से (किरण) ब्रॉन्ज आ सकता है। भारत कुल 25 मेडल (12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज) के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बरकरार है।

CWG 2018 | शूटर तेजस्विनी ने रजत पदक पर साधा निशाना

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे