ABP ओपिनियन पोल | जानिए उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार ?

  1. Home
  2. Uttarakhand

ABP ओपिनियन पोल | जानिए उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार ?

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज ने बुधवार शाम को उत्तराखंड का ओपिनियन पोल जारी किया। एबीपी न्यूज का ये ओपिनियन पोल राज्य में सत्ता परिवर्तन की राह देख रही भाजपा के चेहरे पर खुशी लाने वाला है तो कांग्रेस की चिंताएं बढ़ाने वाला है। सबसे लोकप्रिय नेता कौन | एबीपी न्यूज


ABP ओपिनियन पोल | जानिए उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार ?

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज ने बुधवार शाम को उत्तराखंड का ओपिनियन पोल जारी किया। एबीपी न्यूज का ये ओपिनियन पोल राज्य में सत्ता परिवर्तन की राह देख रही भाजपा के चेहरे पर खुशी लाने वाला है तो कांग्रेस की चिंताएं बढ़ाने वाला है।

सबसे लोकप्रिय नेता कौन | एबीपी न्यूज के इस सर्वे में हरीश रावत सबसे लोकप्रिय नेता के रुप में उभरे हैं। हरीश रावत मुख्यमंत्री के रुप में सबसे ज्यादा 19 फीसदी लोगों की पसंद हैं तो भाजपा के बीसी खंडूरी मुख्यमंत्री के रुप में 13 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

ABP ओपिनियन पोल | जानिए उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार ?

कुमाऊं में कांग्रेस, गढ़वाल में BJP भारी | एबीपी न्यूज के इस सर्वे के अनुसार कुमाऊं के लोगों की पसंद कांग्रेस है तो गढ़वाल के लोगों की पसंद भारतीय जनता पार्टी है, वहीं मैदान की बाद करें तो मैदान के लोगों की पसंद भी भाजपा बनी है। गौरतलब है कि राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से कुमाऊं में 29 विधानसभा सीटें हैं तो गढ़वाल मंडल में 41 विधानसभा सीटें हैं।

ABP ओपिनियन पोल | जानिए उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार ?

वोट प्रतिशत | वोट प्रतिशत की बात करें तो अगर आज उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को 33 फीसदी वोट मिल सकता है जबकि भाजपा को 40 फीसदी वोट मिल सकता है, मतलब वोट प्रतिशत में भाजपा 7 फीसदी की बढ़त ले रही है।

ABP ओपिनियन पोल | जानिए उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार ?

किसको कितनी सीटें | वहीं सरकार की बात करें तो उत्तराखंड में आज चुनाव होने की स्थिति में भाजपा आसानी से बहुमत हासिल कर अपनी सरकार बनाती दिख रही है। सर्वे के अनुसार भाजपा राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 35 से 43 विधानसभा सीटें जीत सकती है तो कांग्रेस के खाते में महज 22 से 30 सीटें आती दिख रही हैं।

ABP ओपिनियन पोल | जानिए उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार ?

चुनावी मुद्दे | बेरोजगारी को 18 फीसदी लोगों ने चुनाव में बड़ा मुद्दा माना तो विकास को 17 फीसदी लोगों ने मुद्दा माना, वहीं 11 फीसदी लोगों ने महंगाई को मुद्दा माना तो नोटबंदी को सिर्फ एक फीसदी लोगों ने चुनाव का मुद्दा माना

ABP ओपिनियन पोल | जानिए उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार ?

सर्वे कब हुआ, क्या रहा आधार | एबीपी न्यूज के अनुसार उन्होंने ये सर्वे दिसंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में किया गया। इस सर्वे में राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 20 विधानसभा सीटों पर 1697 लोगों से सवाल पूछे गए और उनकी राय ली गई।

बहरहाल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है और 15 फरवरी को उत्तराखंड में वोट पड़ने हैं यानि कि वोटिंग में तकरीबन डेढ़ महीने का वक्त है। ऐसे में दिसंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में किया गया एबीपी न्यूज-लोकनीति-CSDS का ये ओपिनियन पोल कितना सही साबित होगा ये तो 11 मार्च को नतीजे के दिन साफ हो जाएगा लेकिन सर्वे के ये नतीजे उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की राह देख रही भाजपा को  फिलहाल मनोवैज्ञानिक बढ़त तो दे ही देगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे