पलायन रोकने व स्वरोजगार पर सरकार का विशेष ध्यान, दो सालों में 1137 डॉक्टरों की भर्ती की गई: त्रिवेंद्र

  1. Home
  2. Dehradun

पलायन रोकने व स्वरोजगार पर सरकार का विशेष ध्यान, दो सालों में 1137 डॉक्टरों की भर्ती की गई: त्रिवेंद्र

विकासनगर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को विकासनगर में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की लगभग 100 करोड़ लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। प्रदेश के विकास के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों से


पलायन रोकने व स्वरोजगार पर सरकार का विशेष ध्यान, दो सालों में 1137 डॉक्टरों की भर्ती की गई: त्रिवेंद्र

विकासनगर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को विकासनगर में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की लगभग 100 करोड़ लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। प्रदेश के विकास के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों से सुझाव लेकर सरकार कार्य कर रही है। अभी रानीपोखरी में 22वीं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया गया। डोईवाला में सीपैट की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहां पढ़ने वाले बच्चों को सौ फीसदी प्लेसमेंट मिलेगा। पिछले दिनों मोदी जी ने वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किच्छा व लालढांग में दो नए मॉडल डिग्री कॉलेजों व पौड़ी के पैठाणी में प्रदेश के पहले वोकेशनल कॉलेज का शिलान्यास किया है।

इन संस्थानों के लिए बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है। ये तमाम कोशिशें प्रदेश के लिए न केवल रोजगारपरक शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगी। बल्कि उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने में भी मददगार होंगी। पिछले दिनों प्रधानमंत्री जी ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना की शुरुआत की है। जिससे प्रदेश के लगभग 55 हजार युवा रोजगार से जुड़ सकेंगे। उत्तराखण्ड में जल्द ही साइंस सिटी बनाई जायेगी। साइंस सिटी बनाने के लिए केन्द्र से स्वीकृति मिल चुकी है। साइंस सिटी के लिए सुद्धोवाला में 26 एकड भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। इससे बच्चो को विज्ञान के आधुनिक तौर-तरीको की जानकारी के साथ ही अन्वेषण करने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।  विभिन्न रोजगारपरक नीतियों और योजनाओं के माध्यम से हमने हर स्तर पर रोजगार सृजन के प्रयास किए हैं। युवाओं को राज्य की प्रगति से जोड़ने के उद्देश्य से 06 मार्च  को परेड ग्राउण्ड में युवा उत्तराखण्ड उद्यमिता एवं रोजगार की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 14 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया व 52 कॉलेजों के 13 हजार से अधिक छात्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में 1137 डॉक्टरों की भर्ती की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा, पलायन को रोकने व स्वरोजगार की ओर राज्य सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न महिलाओं को सम्मानित भी किया।

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे