डायन होने के आरोप पर पंचायत ने खौलते पानी में डलवाए 13 साल की बच्ची सहित चार महिलाओं के हाथ

  1. Home
  2. Country

डायन होने के आरोप पर पंचायत ने खौलते पानी में डलवाए 13 साल की बच्ची सहित चार महिलाओं के हाथ

रांची (उत्तराखंड पोस्ट) 13 साल की बच्ची सहित चार महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगने पर पंचायत ने ऐसा फैसला सुना दिया जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जानकारी के मुताबिक मामला रांची से 36 किमी दूर अनगड़ा के बीसा पाहनटोली गांव का है। यहां पंचायत ने 13 साल की बच्ची सहित चार महिलाओं


डायन होने के आरोप पर पंचायत ने खौलते पानी में डलवाए 13 साल की बच्ची सहित चार महिलाओं के हाथ

रांची (उत्तराखंड पोस्ट) 13 साल की बच्ची सहित चार महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगने पर पंचायत ने ऐसा फैसला सुना दिया जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक मामला रांची से 36 किमी दूर अनगड़ा के बीसा पाहनटोली गांव का है। यहां पंचायत ने 13 साल की बच्ची सहित चार महिलाओं पर डायन का आरोप लगाते हुए उनकी अग्नि परीक्षा लेते हुए सबके हाथ खौलते पानी में डलवा दिए।

जानकारी के मुताबिक गांव के एक दबंग रिदय पाहन के घर पर चार दिनों से पथराव हो रहा था। इसके बाद रिदय ने ओझा भगत से सलाह ली। ओझा ने भूत-प्रेत का साया बताया। रिदय ने गुरुवार को पंचायत बुलाई। पंचायत में खौलते पानी में दो सिक्के डाले गए। फिर उसमें गोबर डाल दिया, ताकि सिक्का न दिखे। चारों महिलाओं को बारी-बारी से सिक्का निकालने के लिए कहा गया।

डायन होने के आरोप पर पंचायत ने खौलते पानी में डलवाए 13 साल की बच्ची सहित चार महिलाओं के हाथ

महिलाओं से कहा गया कि अगर उनके पास भूत-प्रेत नहीं है तो डरने की जरूरत नहीं है। हाथ नहीं जलेगा। लेकिन अगर उन्होंने भूत छोड़ा है तो हाथ जल जाएगा। जब महिलाओं ने इनकार किया तो उन्हें धमकाया गया। मारपीट और सामाजिक बहिष्कार के डर से महिलाएं अग्निपरीक्षा देने को तैयार हुईं। सभी ने एक-एक कर खौलते पानी में हाथ डाला ओर सिक्का निकाला। खौलते पानी में हाथ डालने से फफोले पड़े तो पंचायत ने उन्हें दोषी करार दे दिया। इसके बाद जब पुलिस में मामला पहुंचा तो आरोपी फरार हो गए।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे