लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं पैरालंपियन दीपा मलिक

  1. Home
  2. Country

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं पैरालंपियन दीपा मलिक

चंडीगढ़(उत्तराखंड पोस्ट)गौतम गंभीर के बाद अब पैरा ओलंपियन दीपा मलिक भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और हरियाणा भाजपा प्रधान सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी में शामिल होने के बाद दीपा मलिक ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने आगे


लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं पैरालंपियन दीपा मलिक

चंडीगढ़(उत्तराखंड पोस्ट)गौतम गंभीर के बाद अब पैरा ओलंपियन दीपा मलिक भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्‍होंने भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और हरियाणा भाजपा प्रधान सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की।

बीजेपी में शामिल होने के बाद दीपा मलिक ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण के लिए जो काम किए हैं और महिलाओं के प्रति जो उनकी सोच है वो सराहनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी की महिलाओं की उन्‍नति और उनको सम्‍मान दिलाने की नीति से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुई हैं।लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं पैरालंपियन दीपा मलिक

बता दें कि सोनीपत की रहने वाली दीपा मलिक ने पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश के खेल प्रेमियों की ध्‍यान खींचा था। उन्‍होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व की बेहद जरूरत है। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने दीपा का पार्टी में स्‍वागत किया।

 हमारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे