फ्लाइट में हुई शख्स की मौत, लैंडिंग के 2 घंटे बाद तक डेड बॉडी के साथ रहे यात्री

  1. Home
  2. Country

फ्लाइट में हुई शख्स की मौत, लैंडिंग के 2 घंटे बाद तक डेड बॉडी के साथ रहे यात्री

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सफर के दौरान आप थोड़ी भी असहजता सहने से हर कोई कतराता है, मगर कल्पना कीजिए यदि आपको 2 घंटो के लिए डेड बॉडी के साथ सफर करना पड़े। जी हां, आपने सही फरमाया, एक फ्लाइट में लोगों के साथ भी ऐसा ही हुआ जब एक शख्स की फ्लाइट में ही


फ्लाइट में हुई शख्स की मौत, लैंडिंग के 2 घंटे  बाद तक डेड बॉडी के साथ रहे यात्री

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सफर के दौरान आप थोड़ी भी असहजता सहने से हर कोई कतराता है, मगर कल्पना कीजिए यदि आपको 2 घंटो के लिए डेड बॉडी के साथ सफर करना पड़े। जी हां, आपने सही फरमाया, एक फ्लाइट में लोगों के साथ भी ऐसा ही हुआ जब एक शख्स की फ्लाइट में ही एक शख्स की मौत हो गई। इसके बाद बाकी पैसेंजर को लैंड कर चुके प्लेन में करीब 2 घंटे तक डेड बॉडी के साथ ही बैठे रहना पड़ा।

जानकार के अनुसार ये घटना एयर न्यूजीलैंड के विमान में यात्रा के दौरान हुई। फ्लाइट के मिड एयर रहने के दौरान ही एक पुरुष पैसेंजर की मौत हो गई थी। एक यात्री ने बताया कि उसे जानकारी दी गई कि डायबिटीज से पीड़ित 60 साल का एक शख्स खुद के साथ इन्सुलिन लाना भूल गया था।

फ्लाइट में हुई शख्स की मौत, लैंडिंग के 2 घंटे  बाद तक डेड बॉडी के साथ रहे यात्री

इसके बाद हॉन्ग कॉन्ग से ऑकलैंड के लिए उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को डायवर्ट करके ऑस्ट्रेलिया के कैरन्स में उतारा गया था। एयरलाइन की गलती की वजह से कई यात्री काफी देर तक हैरान और परेशान रहे क्योंकि फ्लाइट के लैंड करने के बाद कई यात्री ऑक्सिजन मास्क पहनने लगे। बताया जाता है कि घटना के वक्त कोई भी ग्राउंड क्रू वहां मौजूद नहीं था जो बॉडी को प्लेन से बाहर कर सके।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे