देश को लगा मोदी का भूत, ढ़ोल बजाकर भूत भगाएगी कांग्रेस: किशोर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

देश को लगा मोदी का भूत, ढ़ोल बजाकर भूत भगाएगी कांग्रेस: किशोर

उत्तराखंड में चुनावी मौसम के करीब आने के साथ ही राज्य की प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक बार फिर से बीजेपी पर हमलावर होते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जमकर निशाना साधा है। नैनीताल में बीजेपी पर हमला करते


उत्तराखंड में चुनावी मौसम के करीब आने के साथ ही राज्य की प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक बार फिर से बीजेपी पर हमलावर होते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जमकर निशाना साधा है।

नैनीताल में बीजेपी पर हमला करते हुए किशोर ने कहा कि उत्तराखंड विरोधी व सांप्रदायिक ताकतों को आगामी चुनाव में परास्त करने के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा को आगामी चुनाव में चुनौती मानने से इन्कार करते हुए कहा कि जनता भाजपा व पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की उत्तराखंड सरकार को कत्ल करने का एकजुट होकर बदला लेगी।

पीएम मोदी का भूत | वहीं प्रधानमंत्रो मोदी पर निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश पर पीएम मोदी का भूत लग गया है, इस भूत को भगाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस अक्टूबर माह में दिल्ली में ढोल के साथ प्रदर्शन करेगी। इस दौरान 64 नाद बजाए जाएंगे। उपाध्याय ने कहा कि ढोल हमारी संस्कृति का परिचायक है और कही भूत आ गया तो उसको भी भगाने का काम करता है।केन्द्र सरकार रुपी भूत राज्य पर भी लगा है, पहले राष्टपति शासन लगाया, जिसके बाद ग्रीन बोनस भी राज्य को नही दिया।

भाजपा मुक्त देश की शुरुआत | उपाध्याय ने कहा कि अगले साल उत्तराखंड से ही भाजपा मुक्त देश की शुरुआत होगी। जनता को बताया जाएगा कि किस तरह मोदी सरकार ने नमामि गंगे योजना व अन्य योजनाओं में उत्तराखंड के हितों की अनदेखी की।

जुमलेबाज हैं मोदी | किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह से मोदी ने देश की जनता को 15 लाख लाने का सपना दिखाया और कालेधन समेत कई तरह से बातें की वो आज तक जमीन पर नहीं उतरी उसको लेकर जनता में जाएं और बताएं की मोदी जुमलेबाज है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे