पेट्रोल पंप डीलरों ने 13 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल वापस ली

  1. Home
  2. Country

पेट्रोल पंप डीलरों ने 13 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल वापस ली

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] सरकारी तेल कंपनियों की सख्त चेतावनी के बाद पेट्रोल पंप डीलरों ने शुक्रवार को प्रस्तावित एक दिन की हड़ताल को वापस ले लिया है। तेल कंपनियों ने हड़ताल को लेकर सख्त चेतावनी दी थी जिसमें कॉन्ट्रैक्ट को रद्द करना भी शामिल था। (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलोभी कर सकते हैं) पेट्रोल पंप डीलरों के तमाम संगठनों ने


पेट्रोल पंप डीलरों ने 13 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल वापस ली

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो]  सरकारी तेल कंपनियों की सख्त चेतावनी के बाद पेट्रोल पंप डीलरों ने शुक्रवार को प्रस्तावित एक दिन की हड़ताल को वापस ले लिया है। तेल कंपनियों ने हड़ताल को लेकर सख्त चेतावनी दी थी जिसमें कॉन्ट्रैक्ट को रद्द करना भी शामिल था। (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलोभी कर सकते हैं)

पेट्रोल पंप डीलरों के तमाम संगठनों ने नई मार्केटिंग गाइडलाइन्स के खिलाफ 13 अक्टूबर को 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया था। नई मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइन्स में घटतौली समेत कई दूसरी गड़बड़ियों को लेकर कड़े जुर्माने का प्रावधान किया गया है। अगर ग्राहकों को कम मात्रा में पेट्रोल-डीलज दिए जा रहे हों, कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं दिए जा रहे हों, पेट्रोल पंपों पर साफ शौचालय न हों या बिना अनुमति के स्वचालित पंपों को मैन्युअल मोड में चलाया जा रहा हो तो पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बड़े जुर्माने लगाए जाएंगे।

पेट्रोल पंप डीलरों ने 13 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल वापस ली

प्रस्तावित हड़ताल को वापस लिए जाने की जानकारी देते हुए ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा, ‘तीनों तेल कंपनियों के मार्केटिंग डायरेक्टर ने हमसे हड़ताल पर न जाने की अपील की थी, इसलिए हम उनकी अपील को देखते हुए हड़ताल वापस ले रहे हैं।   (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलोभी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे