भव्य होगा अयोध्या में ‘राम मंदिर’, देखिए राम मंदिर का नया मॉडल, जानिए खासियत

  1. Home
  2. Country

भव्य होगा अयोध्या में ‘राम मंदिर’, देखिए राम मंदिर का नया मॉडल, जानिए खासियत

अयोध्या (उत्तराखंड पोस्ट) पूरे देश के लिए बुधवार 5 अगस्त 2020 का दिन ऐतिहासिक होगा। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। राम मंदिर भूमि पूजन से पहले आपको दिखाते हैं आखिर राम मंदिर निर्माण के बाद कैसे दिखेगा। राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें आप नीचे वीडियो पर क्लिक कर


भव्य होगा अयोध्या में ‘राम मंदिर’, देखिए राम मंदिर का नया मॉडल, जानिए खासियत

अयोध्या (उत्तराखंड पोस्ट) पूरे देश के लिए बुधवार 5 अगस्त 2020 का दिन ऐतिहासिक होगा। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे।

 

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले आपको दिखाते हैं आखिर राम मंदिर निर्माण के बाद कैसे दिखेगा। राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें आप नीचे वीडियो पर क्लिक कर देख सकते हैं-

 

 

 

 

भव्य होगा मंदिर- 

1989 में प्रस्तावित राम मंदिर के मॉडल में बदलाव कर इसे और भव्य बना दिया गया है। पहले मंदिर के मुख्य शिखर की ऊंचाई 128 फीट थी, अब यह 161 फीट होगी। तीन की जगह पांचों गुंबदों के नीचे के हिस्से में चार हिस्से होंगे और एक मुख्य शिखर होगा।

 

 

2 एकड़ में बनेगा मंदिर-

राम मंदिर का नक्शा तैयार करने वाले चीफ आर्किटेक्ट बेटे निखिल सोमपुरा के अनुसार कुल भूमि 67 एकड़ है लेकिन, मंदिर 2 एकड़ में ही बनेगा। बाकी 65 एकड़ की जमीन पर राम मंदिर परिसर का विस्तार किया जाएगा।

 

पहाड़पुरा का पत्थर लगेगा-

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में राजस्थान के बंसी पहाड़पुर का पत्थर लगेगा। बंशी पहाड़पुर इलाके का पत्थर अपनी मजबूती और सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। राम मंदिर निर्माण के लिए लगभग चार लाख घन फीट पत्थर का उपयोग होगा। इसमें से लगभग 2.75 लाख घन फीट पत्थर भरतपुर के बंसी पहाड़पुर का सैंड स्टोन का होगा। मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर मंदिर के लिए नींव की खुदाई होगी।

 

3 साल में बनेगा राम मंदिर- 

जानकारी के अनुसार राम मंदिर को बनकर तैयार होने में तीन से साढ़े तीन साल का समय लगेगा। मंदिर तीन मंजिला होगा और यह वास्तुशास्त्र के हिसाब से बनाया जाएगा।

 

प्रथम तल में गर्भगृह-

मंदिर के प्रथम तल के गर्भगृह में जहां रामलला की प्रतिमा स्थापित होगी, वहीं दूसरे तल के गर्भगृह में राम दरबार की स्थापना होगी। तीसरे तल के गर्भगृह में भगवान राम के किसी मार्मिंक प्रसंग से जुड़ी प्रतिमाएं स्थापित होंगी।

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे