सनसनीखेज | बर्गर खाकर लहूलुहान हुआ शख्‍स, निकली ऐसी चीज कि अस्पताल में होने पड़ा भर्ती

  1. Home
  2. Country

सनसनीखेज | बर्गर खाकर लहूलुहान हुआ शख्‍स, निकली ऐसी चीज कि अस्पताल में होने पड़ा भर्ती

पुणे (उत्तराखंड पोस्ट) पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां एक शख्स को बर्गर में कांच के टुकड़े मिले, जिससे उसका मुंह लहूलुहान हो गया। बताया गया कि इससे उसके गले को काफी नुकसान पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के मुताबिक पुणे में एक व्यक्ति अपने दोस्तों


पुणे (उत्तराखंड पोस्ट) पुणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां एक शख्‍स को बर्गर में कांच के टुकड़े मिले, जिससे उसका मुंह लहूलुहान हो गया। बताया गया कि इससे उसके गले को काफी नुकसान पहुंचा और उसे अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक पुणे में एक व्यक्ति अपने दोस्‍तों के साथ बर्गर किंग में गए थे। यहां बर्गर खाने के दौरान उन्‍हें गले में चुभन हुई। थूकने पर पाया कि मुंह से खून भी निकल रहा है साथ ही कांच के टूटे हुए टुकड़े भी निकले।

बर्गर में कांच के टूटे हुए टुकड़े देखकर सब हैरान रह गए। इसके बाद युवक और उसके दोस्‍तों ने बर्गर किंग और उसके कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस पर कंपनी का कहना हे कि यह आउटलेट शॉप को बदनाम करने और पैसे ऐंठने की कोशिश है। शिकायत करने वालों ने जानबूझकर कांच मिलाया है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें– https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे