हैवानियत | किशोरी से दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, हालत गंभीर

  1. Home
  2. Country

हैवानियत | किशोरी से दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, हालत गंभीर

फतेहपुर (उत्तराखंड पोस्ट) फतेहपुर में हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने का मामला सामने आया है । पीड़िता 90 फीसदी झुलस गई है। किशोरी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पीडि़ता के पिता ने बताया कि शनिवार को 18 साल


हैवानियत | किशोरी से दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, हालत गंभीर

फतेहपुर (उत्तराखंड पोस्ट) फतेहपुर में हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने का मामला सामने आया है । पीड़िता 90 फीसदी झुलस गई है। किशोरी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़ता के पिता ने बताया कि शनिवार को 18 साल की बेटी घर में अकेली थी। रिश्ते में 22 वर्षीय चाचा उस पर गंदी नीयत रखता था। शनिवार की दोपहर घर में अकेला देखकर वह घुस आया और बेटी से दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि उसने परिवार में शिकायत करने की बात कही तो उसने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।हैवानियत | किशोरी से दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, हालत गंभीर

आग की लपटों से घिरी किशोरी को देखकर पड़ोस वालों ने दौड़कर आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया है, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया है।इस मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।’

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost     

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे