पिथौरागढ़ | महिला पर गुलदार ने किया हमला, शोर मचाने पर भागा
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) कनालीछीना के सतगढ़ गांव में खेत में घात लगाएं बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। जानकारी के मुताबिक राधा देवी बागेश्वर की रहने वाली है। आजकल वह अपने मायके सतगढ़ आई हुई है। रविवार शाम करीब सवा चार बजे
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) कनालीछीना के सतगढ़ गांव में खेत में घात लगाएं बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।
जानकारी के मुताबिक राधा देवी बागेश्वर की रहने वाली है। आजकल वह अपने मायके सतगढ़ आई हुई है। रविवार शाम करीब सवा चार बजे वह घर के पास ही खेत में रखी लकड़ियां लेने गई थी। खेत में घात लगाएं बैठे गुलदार ने राधा देवी पर हमला कर दिया।
राधा के चिल्लाने पर उसके पिता गणेश बहादुर थापा और अन्य लोगों ने शोर मचाने पर गुलदार भाग गया।हमले में राधा देवी का माथा और गला जख्मी हो गया है। महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे