नौकरी | रेलवे में 4 लाख नौकरी का ऐलान, 10% सवर्ण आरक्षण भी होगा लागू !

  1. Home
  2. Jobs

नौकरी | रेलवे में 4 लाख नौकरी का ऐलान, 10% सवर्ण आरक्षण भी होगा लागू !

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) रेल मंत्री ने बड़ी घोषणा की है जिसके मुताबिक रेलवे अगले 2 साल में 4,00,000 लोगों को नौकरी देगी। रेल मंत्री ने कहा कि इस भर्ती में आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर 10 फीसद का आरक्षण भी लागू होगा। रेल मंत्री की मानें तो मौजूदा डेढ़ लाख पदों की भर्ती अभियान


नौकरी  | रेलवे में 4 लाख नौकरी का ऐलान, 10% सवर्ण आरक्षण भी होगा लागू !

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) रेल मंत्री ने बड़ी घोषणा की है जिसके मुताबिक रेलवे अगले 2 साल में 4,00,000 लोगों को नौकरी देगी। रेल मंत्री ने कहा कि इस भर्ती में आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर 10 फीसद का आरक्षण भी लागू होगा।

रेल मंत्री की मानें तो मौजूदा डेढ़ लाख पदों की भर्ती अभियान को मिलाकर अगले 2 साल में तकरीबन ढाई लाख पदों पर लोगों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर दिए जाने वाले आरक्षण SC/ST और ओबीसी को दिए जाने वाले आरक्षण से अलग होगा।

रेल मंत्री ने कहा कि अगले 3 महीनों में 1,30,000 और पदों के लिए भर्ती अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले 2 साल में एक लाख लोग रिटायर हो रहे हैं, उन पदों के एवज में भर्ती की प्रक्रिया को भी रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इस तरह से अगले 2 सालों में 2,30,000 अतिरिक्त पदों के लिए रेलवे में भर्ती की जाएगी।

नौकरी  | रेलवे में 4 लाख नौकरी का ऐलान, 10% सवर्ण आरक्षण भी होगा लागू !

बताया गया कि इन भर्तियों में 10 फ़ीसदी यानी 23,000 पद आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसके साथ ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मौजूदा समय में रेलवे में 1,50,000 पदों पर चल रही है। भर्ती का काम अगले दो-तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे