जेटली के निधन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

  1. Home
  2. Country

जेटली के निधन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को हुआ था। पेशे से वकील जेटली से सरकार में वित्त और रक्षा मंत्री का पद संभाला था।


जेटली के निधन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को हुआ था। पेशे से वकील जेटली से सरकार में वित्त और रक्षा मंत्री का पद संभाला था। सेहत संबंधी समस्याओं की वजह से अरुण जेटली ने इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने जेटली के निधन पर गहरा शोक जताया है। अमित शाह ने कहा कि जेटली का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। अमित शाह ने ट्वीट किया, “अरुण जेटली जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं, जेटली जी का जाना मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है। उनके रूप में मैंने न सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है जिनका साथ और मार्गदर्शन मुझे वर्षो तक प्राप्त होता रहा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा है कि जेटली महान राजनीतिक पुरोधा थे, और न्याय जगत की जानी-मानी हस्ती थे। पीएम ने कहा कि उन्होंने भारत की राजनीति में कई योगदान दिए, उनका निधन बेहद निराश करने वाला है। पीएम ने कहा कि उन्होंने अरुण जेटली की पत्नी संगीता और उनके बेटे रोशन से बात की है और दुख जताया है।

जेटली के निधन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

बता दें कि अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। तब पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी, इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यहां पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्पीकर ओम बिडला अरुण जेटली को देखने एम्स पहुंचे थे। इसी साल मई महीने में अरुण जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। अरुण जेटली कैंसर का इलाज करवाने अमेरिका भी गए थे।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे